घर में घुस कर विवाहिता पर हमला
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सिटी के वार्ड नम्बर 13 में रहने वाली एक विवाहिता पर हमला कर दिया गया। घायल विवाहिता ने अपने रिश्तेदारों पर हमला करने का संदेह जताया है। पुलिस ने महिला की सास की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार विद्या देवी पत्नी लूणाराम नायक ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा रामप्रताप व उसकी पत्नी माया मेरे घर के पड़ौस में रहते हैं। बहू माया की चिल्लाने की आवाज सुन कर मैं उसके घर गई। माया के पांव से खून निकल रहा था। मैंने व पड़ौसी दुकानदार रामनिवास ने मिल कर माया को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

No comments