जिला प्रभारी सचिव साइकिल चलाकर पहुंचे गंगासिंह चौक
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का आगाज श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर में गुरुवार को साइकिल रैली से हुआ। इस रैली में शामिल स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव और जिला प्रभारी सचिव राजेश यादव भी साइकिल चला गंगासिंह चौक पहुंचे।
5 से 15 जून तक आयोजित होने वाले अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के उपलक्ष में रामलीला मैदान से साइकिल रैली निकाली गई। रैली महाराजा गंगा सिंह चौक पहुंचकर विसर्जित हुई।
इससे पूर्व रामलीला मैदान से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी, स्काउट गाइड सहित आमजन की भागीदारी रही। रामलीला मैदान से रवाना होकर रैली शहर के मुख्य-मुख्य मार्गो से होते हुए महाराजा गंगा सिंह चौक पहुंची।

No comments