Breaking News

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर लगाई जलजीरा व शरबत की छबील

श्रीगंगानगर में विश्व हिन्दू परिषद की मातृशक्ति इकाई ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मंगलवार सुबह चहल चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मन्दिर के बाहर जलजीरा व शरबत की छबील लगाई गई।
केशव नगर प्रखंड के सामाजिक समरसता प्रमुख सुशील अग्रवाल ने बताया कि जिला संयोजिका रानी पांडे तथा जिला सह संयोजिका उर्मिला कासनियां ने  कहा कि दुर्गावती ने मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 

No comments