Breaking News

पंजाब एंड सिंध बैंक का 118वां स्थापना दिवस मनाया

श्रीगंगानगर में सिख समुदाय के प्रमुख बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक का 118वां स्थापना दिवस मंगलवार को श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाया गया। 
बैंक के सहायक कर्मचारी अमनदीप सिंह ने बताया कि इस कड़ी में बैंक की पीलीबंगा शाखा में आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक पवन कुमार माहेश्वरी सहित पूरे स्टाफ व उपस्थित ग्राहकों ने सामूहिक रूप से गुरु साहिब के चरणों में बैंक की तरक्की व समृद्धि के लिए अरदास की। उसके बाद उपस्थित ग्राहकों में प्रसाद वितरित किया गया। 

No comments