Breaking News

प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर फायरिंग का अनमोल बिश्नोई से कनेक्शन

श्रीगंगानगर में अग्रसेननगर निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी सतीश कथूरिया के घर पर 27-28 मई की रात को फायरिंग किए जाने की घटना का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गुर्गे रहे अनमोल बिश्नोई से कनेक्शन निकला है। 
घर पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किए प्रदीप उर्फ  गोलू पंडित से पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में उजागर हुआ है। वह रावला क्षेत्र निवासी कार्तिक जाखड़ के जरिए अनमोल बिश्नोई के संपर्क में आया था। अनमोल बिश्नोई ने उसे सतीश कथूरिया के घर पर वार्निंग फायरिंग करने के लिए 23 मई को श्रीगंगानगर भेजा था इस काम के लिए उसे 50 हजार रुपए और हथियार उपलब्ध करवाए थे।

No comments