लोकतंत्र सेनानी पेंशन स्वीकृत होने पर बुजुर्गों में छाई खुशी
श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. मंजू की ओर से गत दिवस लोकतंत्र सेनानी पेंशन स्वीकृत करने पर पेंशन प्राप्तकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है। लोकतंत्र सेनानी पेंशन प्राप्तकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू से मुलाकात कर मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
लोकतंत्र सेनानी पेंशन प्राप्तकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2018 से उनके आवेदन लम्बित रहे परन्तु जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ऐसे प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही की। इस कारण ही उनकी पेंशन स्वीकृत हो पाई।

No comments