Breaking News

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत श्रीगंगानगर में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित

श्रीगंगानगर के महाराजा गंगासिंह राजकीय स्टेडियम में रविवार को वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एथलेटिक्स, हॉकी, जूडो, वूशु, तीरंदाजी, खो-खो और वेटलिफ्टिंग जैसे खेल शामिल रहे। सभी खिलाडिय़ों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाकर शपथ भी दिलाई गई।
जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रायसिंहनगर के मॉर्निंग बेल्स पब्लिक स्कूल में वॉलीबॉल और जैतसर के पंचायत भवन में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

No comments