जनप्रतिनिधियों का सम्मान अधिकारियों की प्राथमिकता बने: मंत्री अविनाश गहलोत
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल ने हनुमानगढ़ के रावतसर में जिला एवं विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की। बैठक में वंदे गंगा जल संरक्षण, हरियालो राजस्थान और राइजिंग राजस्थान अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई।
गहलोत ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का सम्मान और उनसे संवाद को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान अभियान में 226 एमओयू हुए हैं, जिनमें से 46 पर कार्य शुरू हो चुका है। जिला कलेक्टर काना राम ने जानकारी दी कि वंदे गंगा अभियान के अंतर्गत जिले में 4000 से अधिक कार्यक्रम हो चुके हैं और खालों की सिल्टिंग हटाने जैसे स्थायी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

No comments