पेड़ीवाल ने निराश्रित महिला को तपोवन आश्रम भिजवाया
श्रीगंगानगर में नगर विकास न्यास श्रीगंगानगर कार्यालय के पास एक वृद्ध महिला के पति का निधन हो चुका। वह किराए के मकान में रहती है। उसकी आर्थिक स्थिति दयनीय है। पिछले दिनों गिरने से उसका कूल्हा टूट गया इससे परेशानी और बढ़ गई। दोनों विवाहित पुत्रियों ने इस बुजुर्ग महिला का भामाशाह योजना में ऑपरेशन तो करवा दिया परन्तु संभालने वाला कोई नहीं है। दोनों पुत्रियों ने तपोवन आश्रम के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल से सम्पर्क कर उन्हें व्यथा बताई, जिस पर पेड़ीवाल ने महिला को आश्रम में लाने का निर्णय किया।
No comments