Breaking News

जलदाय विभाग ने दी उपभोक्ताओं को राहत

श्रीगंगानगर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से आज पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 18 स्थित धींगड़ा पार्क में डोर टू डोर अभियान शिविर लगाया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी तथा उनका निस्तारण करवाया गया। 
सहायक अभियंता कृष्ण धारीवाल ने बताया कि इस शिविर में उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर, बकाया राशि जमा करवाने की समझाईश की गई। नए कनैक्शन  जारी करने के आवेदन आमंत्रित किए गए। विभाग द्वारा पंजीकृत उपभोक्ताओं एवं अन्य विभागीय नियमानुसार आमजन को पेयजल से लाभांवित किया गया। पानी बिल ठीक किए गए। 

No comments