Breaking News

रेलवे परिचालन के लिए गंभीर चुनौती बन रहे पेड़

बीकानेर रेल मंडल में रेलवे ट्रैक के समीप उग आए वृक्ष रेलवे परिचालन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। यह समस्या न केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिंताजनक है, बल्कि इससे ट्रेनों की समयबद्धता और सुचारू संचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
बीकानेर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक भूपेश कुमार ने बताया कि रेल मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर, रेवाड़ी-बठिंडा, भिवानी-रोहतक रेलखंड ऐसे हैं जिनमें रेलवे ट्रैक के पास में बड़ी संख्या में वृक्ष हैं। ये वृक्ष आंधी-तूफान, बरसात के मौसम में उखडकऱ कई बार ट्रैक पर गिर जाते हैं जिससे रेल परिचालन अवरुद्ध हो जाता है एवं यात्रियों को जान-माल की हानि भी हो जाती है। 

No comments