रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट ने लगाया वाटर कूलर
रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट ने बुधवार को जवाहरनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आरओ एवं वाटर कूलर स्थापित किया।
क्लब अध्यक्ष रोटे डॉ. रजनीश अग्रवाल ने बताया कि यह कूलर नेशनल ग्रांट में सहयोग के रूप में दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनोंं में क्लब की ओर से नेतेवाला बस स्टैण्ड पर भी वाटर कूलर लगवाया जाएगा। पीडीजी रोटे संजय गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर है और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखेंगे।

No comments