Breaking News

नोजगे के बच्चों ने टॉप कॉलेजों के एंट्रेंस एग्जाम क्लियर किए

श्रीगंगानगर शहर केनोजगे पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हाल ही देश की टॉप कॉलेजों के एंट्रेंस एग्ज़ाम क्लियर किए हैं। इन विद्यार्थियों की सफलता पर स्कूल प्रबंधन व स्टाफ ने बधाई दी है।
नोजगे कॉम्पिटिटिव सेल की डायरेक्टर अंजलि खुंगर ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल व अभिभावकों को गौरवान्वित किया है। इस परीक्षा में देशभर से लाखों विद्यार्थियों ने भाग लिया। वेदांश लखोटिया, कीरत बुलंदी, कशवी अरोड़ा व कृष्णा आहुजा का चयन मुंबई व नई मुंबई के कॉलेजों में हुआ है। यह विद्यार्थी वहां से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की पढ़ाई करेंगे। उन्होंने बताया कि क्लैट पास करने के बाद काउंसलिंग के जरिए विद्यार्थी को टॉप एनएलयू में प्रवेश व जेईई मैन को पास करने के बाद एनआईटी में प्रवेश मिलता है। इस विद्यार्थियों को स्कूल के प्रबंधक निदेशक डॉ. पी सूदन, डायरेक्टर सुरेन सूदन, प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ़ सदस्यों ने शुभकामनाएं दी है।

No comments