Breaking News

अनिश्चितकालीन हल्ला बोल धरना 11वें दिन भी जारी

श्रीगंगानगर में गंगनहर में पूरा पानी देने एवं 5 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हल्ला बोल धरना आज 11वें दिन भी जारी है। 
महाराजा गंगासिंह चौक पर आज पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ के नेतृत्व में किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला शक्ति और बड़ी संख्या में नौजवान धरने पर बैठे हैं। 
आज धरने पर पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ सहित रायसिंहनगर के पूर्व विधायक सोहन नायक, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह बराड़, राकेश शर्मा पदमपुर, किसान नेता कालू थोरी, पीसीसी सदस्य विकास गौड, संयुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, शुभम अरोड़ा, कृष्ण मील, बलवीर लूथरा, नरेन्द्र चौधरी व्यापारी नेता, छमिन्दर सिंह पूर्व सरपंच, सुभाष मोयल किसान नेता, पवनदीप सिंह गिल अध्यक्ष सरपंच सघ, समरजीत सिंह सरपंच, मान सिंह डायरेक्टर, चानणराम पूर्व सरपंच सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments