Breaking News

बालिकाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था करें

श्रीगंगानगर जिला कलक्ट्रेट सभागार में आज जिला परिषद के सीईओ गिरधर की अध्यक्षता में शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई।
इस बैठक में विद्यार्थियों की एपीएएआर की प्रगति, ज्ञान संकल्प पोर्टल, जिला एवं ब्लॉक रैंकिंग, विद्युत विहीन विद्यालयों, सम्पर्क पोर्टल पर परिवाद निस्तारण, साक्षरता विभाग की अद्यतन प्र्रगति, विद्यालय परिसर व भवन सुरक्षा, पिंक-ब्ल्यू टेबलेट वितरण एवं हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत पौधारोपण की समीक्षा की गई। बैठक मेें सीईओ ने शिक्षा अधिकारियों को 5 जुलाई तक स्कूलों में बालिकाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था करने तथा जर्जर स्कूल भवन की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

No comments