Breaking News

पे्रम विवाह करने जा रहे युवक-युवती का अपहरण

श्रीगंगानगर जिले के घड़साना पुलिस थाना क्षेत्र में प्रेमी विवाह करने जा रहे युवक-युवती का अपहरण कर लिया गया। हमलावरों ने युवक को पीट-पीट कर अधमरा करके शमशान घाट में फैंक दिया। पुलिस ने चूनावढ़ पुलिस थाना द्वारा घायल युवक के पर्चा लेने के बाद  मुकदमा दर्ज किया है।
घड़साना पुलिस ने बताया कि चूनावढ़ पुलिस थाना में नियुक्त एएसआई कंवरपाल ने जिला सिविल अस्पताल में भर्ती 23 वर्षीय सुखदेव ङ्क्षसह पुत्र सतपाल सिंह निवासी 20 जीजी चूनावढ़ के पर्चा ब्यान लेेकर थाने में भिजवाये हैं। इन ब्यानों में सुखदेव सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। 

No comments