Breaking News

थर्मल प्लांट से लापता तकनीकी कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया

सूरतगढ़ के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र के थर्मल पावर प्लांट के गायब हुए एक तकनीकी कर्मचारी जगसीरसिंह को गांव ठुकराना में सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जगसीर सिंह सकुशल थर्मल प्लांट से बाहर निकले थे।
इससे पूर्व थर्मल परिसर में स्थित कूलिंग टावर के पानी के स्टोरेज टैंकों में जगसीर सिंह के होने की आशंका के चलते आपदा प्रबंधन टीम ने टैंकों को खाली करवा दिया था, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। थर्मल पुलिस चौकी के कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि गांव ठुकराना के बस स्टेंड के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे में जगसीर सिंह दिखाई दिये हैं।

No comments