Breaking News

प्राचीन शिवालय से मानसरोवर के लिए रवाना हुए शिवभक्त

श्रीगंगानगर के प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ की बगीची से आज दोपहर महंत बाबा कैलाश नाथ की अगुवाई में भक्तों का जत्था मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुआ।
इससे पहले शिवभक्तों ने बाबा कैलाशनाथ के साथ धूणे की पूजा-अर्चना की। इस दौरान शिवालय हर-हर महादेव के नारों से गूंजायमान हो गया। 
इस जत्थे में दीपू अरोड़ा, भीमा भाई, आयुषी, विजीत मिगलानी, रमेश धींगड़ा व धीरज धींगड़ा सपत्निक सहित करीब दो दर्जन शिवभक्त शामिल हैं। 
     

No comments