Breaking News

विधायक डॉ. शर्मा ने सिंहसभा गुरुद्वारे में की अरदास

सिविल लाइंस जयपुर के विधायक डॉ.गोपाल शर्मा ने गुरुवार को सिंह सभा गुरुद्वारे में अरदास की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की। गुरुद्वारा पहुंचकर विधायक शर्मा ने अपने सिर पर पगड़ी बंधवाई। विधायक का सिरोपा भेंट कर स्वागत किया गया। 
इस मौके पर प्रधान जतिन्द्र पाल सिंह कोचर, गुरविन्द्र सिंह, परविंदर सिंह प्रीतम, बाबा राजपाल सिंह, राजदीप सिंह, गुरशरण सिंह चहल, बाबा नंद सिह नंदू, भाजपा के जिलाध्यक्ष शरण पाल सिंह, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य विजेंद्र पाल सिंह 3 सीसी, महेश पेड़ीवाल सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

No comments