जिले में साइबर अपराध पर लगेगी लगाम
बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए और पीडि़त लोगों की तुरंत सुनवाई के लिए श्रीगंगानगर जिले के प्रत्येक पुलिस थाना में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है। ऐसा प्रदेश भर के पुलिस थाना में किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में साइबर अपराध के शिकार लोगों की मदद के लिए राज्य स्तरीय दो वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 92560-01930 व 92575-10100 जारी किये गये हैं।
इसके साथ ही साइबर हेल्प डेस्क नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से फ्रीज की गई धनराशि को आपके बैंक खाते में वापस दिलाने की प्रक्रिया में सहायता करेगी।
इसके साथ ही साइबर हेल्प डेस्क नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से फ्रीज की गई धनराशि को आपके बैंक खाते में वापस दिलाने की प्रक्रिया में सहायता करेगी।

No comments