Breaking News

अहमदाबाद प्लेन क्रैश-जांच टीम में यूएन अफसर शामिल नहीं होगा

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान क्रैश की जांच टीम में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी को शामिल नहीं किया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र की विमानन एजेंसी इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन ने भारत सरकार को अपने एक अधिकारी की मदद देने की पेशकश की थी।
यह अधिकारी पहले से ही भारत में मौजूद था, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। इंडिया टुडे ने रिपोट्र्स के हवाले से ये खबर दी है।

No comments