Breaking News

शिव भक्ति का पवित्र सावन मास 11 जुलाई से, चार सोमवार उमड़ेगा भक्ति का ज्वार



शिव भक्ति का पवित्र महीना सावन 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। पूरे महीने में चार सोमवार पर भक्ति का ज्वार उमड़ेगा। इस दौरान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष फल मिलेगा। इस दौरान कांवड़ यात्राओं की धूम रहेगी। सावन का शुभारंभ 11 जुलाई को शुक्रवार से होगा।
पहला सोमवार 14 जुलाई को, दूसरा 21, तीसरा 28 जुलाई और चौथा सोमवार 4 अगस्त को रहेगा। सावन के सोमवार को शिवजी की विशेष पूजा की जाएगी।

No comments