जयपुर में जेडीए की 3 और आवासीय योजनाओं की लॉन्चिंग जल्द
जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण गरीबों को सस्ते मकान उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही तीन नई आवासीय योजनाओं की घोषणा करने वाला है। जेडीए के तीन जोन में जमीन भी चिन्हित की गई है। राजस्थान में बसे पाक विस्थापित करीब 15 हजार से ज्यादा परिवारों को भी सस्ते मकान उपलब्ध कराने की योजना का खाका जेडीए ने तैयार किया है।
जानकारी के अनुसार जयपुर विकास प्राधिकरण के जोन 8, 12 और 14 में सस्ते मकानों के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित की गई है। हालांकि अभी जेडीए प्रशासन ने आवासीय योजना की घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही योजना के क्रियान्वयन को लेकर बड़ी घोषणा प्रशासन करेगा।

No comments