राजस्थान में अब व्हाट्सएप पर भी मिलेंगे जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र
राजस्थान सरकार ने नागरिकों की सुविधा को और अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य में जन्म, मृत्यु और विवाह के प्रमाण पत्र केवल पोर्टल से डाउनलोड ही नहीं, बल्कि व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध होंगे। यह सुविधा पहचान पोर्टल के अंतर्गत शुरू की गई है, जो पूरी तरह से ऑनलाइन, पारदर्शी और त्वरित सेवा प्रदान करता है। आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के निदेशक विनेश सिंघवी ने बताया कि अब आवेदकों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

No comments