मादक पदार्थों के आदतन तस्कर के मकान पर छापा, 12 किलो से अधिक गांजा बरामद
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना पुलिस ने सोमवार देर रात को मादक पदार्थों की तस्करी तथा बिक्री के एक अपराधी प्रवीण अरोड़ा के दशमेश कालोनी स्थित निवास पर छापा मारा। उसके घर से 12 किलो 228 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। प्रवीण घर पर नहीं मिला।
पुलिस ने पुरानी आबादी में सब्जी मंडी के नजदीक उसकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर भी छापा मारा लेकिन तब तक वह फरार हो गया था। प्रवीण के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे जांच सदर थाना में सब इंस्पेक्टर जीतराम को दी गई है।

No comments