राहुल गांधी का पीएम मोदी को लेटर, 2 मांगें उठाईं
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं को लेकर पीएम मोदी को लेटर लिखा है। जिसमें राहुल ने बिहार में हॉस्टल में होने वाली असुविधाओं का जिक्र किया है। राहुल ने बताया कि वे पिछले महीने बिहार में अंबेडकर हॉस्टल गए थे, जहां स्टूडेंट ने इन समस्याओं को जिक्र किया था। राहुल ने इसके अलावा छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप का मुद्दा भी उठाया। राहुल ने लिखा कि दलित, एसटी, ईबीसी, ओबीसी और अल्पसंख्यक स्टूडेंट को स्कॉलरशिप में देरी नहीं होनी चाहिए।

No comments