Breaking News

पंजाब में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास पहुंचा तो तकनीकी खामी आ गई। इसके बाद पायलट ने उसे खेत में लैंड करा दिया।
सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हेलिकॉप्टर में सवार जवान सुरक्षित हैं। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना ने आसपास का एरिया सील कर दिया है। लोगों को हेलिकॉप्टर से पास नहीं जाने दिया जा रहा।

No comments