19 आरएएस अफसरों के आईएएस में प्रमोशन की प्रक्रिया जल्द होगी पूरी
राजस्थान में राज्य सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति की प्रक्रिया इस माह पूरी की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय कार्मिक विभाग द्वारा अगले सप्ताह तक डीपीसी की बैठक आयोजित किए जाने की संभावना है। इस बार 19 आरएएस अधिकारियों को प्रमोशन देकर आईएएस कैडर में शामिल किया जाएगा।
प्रमोशन की दौड़ में 1997 और 1998 बैच के आरएएस अधिकारी शामिल हैं। चयन एसीआर और मेरिट के आधार पर होगा। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में 57 अधिकारियों की सूची केंद्र को भेजी गई थी, जिनमें से 19 का चयन संभावित है।

No comments