Breaking News

जयपुर में कैब ड्राइवरों की हड़ताल, यात्री हो रहे परेशान


राजधानी जयपुर में आज कैब कंपनियों की कार व बाइकें हड़ताल पर हैं। ओला, उबर और रैपिडो जैसी मोबाइल ऐप से चलने वाली टैक्सियां और बाइक कैब्स ने आज हड़ताल की है। बताया जा रहा है कि हड़ताल के चलते 2 हजार से अधिक टैक्सियों का चक्काजाम हो गया है। इसका सीधा असर आम यात्रियों पर देखने को मिल रहा है, जो रोजाना इन सेवाओं का उपयोग करते हैं। हड़ताल का नेतृत्व राजस्थान वाहन चालक संगठन और क्रांतिकारी टैक्सी यूनियन कर रहे हैं। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर लंबे समय से सुनवाई नहीं हो रही।

No comments