Breaking News

जयपुर की सीनियर एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल संपन्न



60 से अधिक एथलीटों का किया चयन
जयपुर। राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जयपुर जिले की सीनियर एथलेटिक्स टीम की चयन ट्रायल एसएमएस स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक पर किया गया। राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा नियुक्त चयन समिति के संयोजक कार्तिकेय शर्मा एवं डॉ. रामनिवास की देखरेख में संपन्न हुई इस चयन ट्रायल में 150 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया। ट्रायल्स के दौरान इवेंट्स में प्रदर्शन के आधार पर 60 से अधिक धावकों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अजमेर 18 व 19 जून में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हिस्सा लेंगे।

No comments