Breaking News

एफडीआई में कमी के बावजूद वैश्विक गंतव्यों की सूची में भारत 15वें स्थान पर

भारत 2024 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में शीर्ष वैश्विक गंतव्यों में 15वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि एफडीआई प्रवाह मामूली गिरावट लेकर 27.6 अरब डॉलर रही। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन  द्वारा गुरूवार को जारी विश्व निवेश रिपोर्ट 2025 में कहा गया है कि भारत 2023 में 16वें स्थान पर था, जब उसने 28.1 अरब डॉलर का एफडीआई आकर्षित किया था। प्रवाह में गिरावट ग्रीनफील्ड परियोजना घोषणाओं में उल्लेखनीय वृद्धि के विपरीत है। भारत 2024 में घोषित 1,080 ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के साथ शीर्ष पांच प्राप्तकर्ताओं में शामिल है। 

No comments