चरागाह भूमि पर चल रही अवैध खदान ढही, 2 मजदूर फंसे
भीलवाड़ा जिले में चरागाह भूमि पर अवैध रूप से चल रही खदान ढहने से 2 युवक उसमें दब गए। यह सूचना मिलने पर मौके पर हडक़ंप मच गया। पुलिस प्रशासन दोनों मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। मामला बागोर थाना क्षेत्र का है। थाने के गुंदली पंचायत के दादिया गांव के निकट चरागाह भूमि पर खान ढहने से बागोर पंचायत के पुरोहितों का खेड़ा निवासी उदय राम भील (25) और बाजिया खेड़ा में रहने वाला राजकुमार जाट (26) इसमें में दब गए।

No comments