अवैध उर्वरक कारोबार को छापेमारी कर पकड़ा: 52.240 टन उर्वरक, कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री जब्त कर गोदाम सीज
सूरतगढ़ के रिको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैसर्स सॉयल टैक फर्टिलाइजर एंड केमिकल के गोदाम पर कृषि विभाग ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने करीब 52.240 टन उर्वरक, कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री जब्त कर गोदाम सीज कर दिया।
यह कार्रवाई आयुक्त कृषि और संयुक्त निदेशक कृषि के निर्देश पर की गई। निरीक्षण दल का नेतृत्व उर्वरक निरीक्षक एवं उप परियोजना निदेशक सुदेश कुमार ने किया। उनके साथ उप निदेशक कृषि डॉ. विनोद सिंह गौतम, सहायक कृषि अधिकारी बजरंग लाल और महेन्द्र कुलडिय़ा शामिल रहे।
टीम ने सबसे पहले जे-61, इंडस्ट्रियल एरिया में जांच की, जो कंपनी के लाइसेंस पर दर्ज था। लेकिन वहां एसिड बैटरी निर्माण पाया गया। बाद में खोजबीन के बाद नया पता जी-106, 107 रिको इंडस्ट्रियल एरिया मिला, जहां टीम ने गोदाम पर छापा मारा।

No comments