Breaking News

शांति भंग के दो मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार

अनूपगढ़ पुलिस ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है। पहले मामले में एक निजी कोचिंग सेंटर पर झगड़े की सूचना मिलने पर हेड कॉन्स्टेबल शेर सिंह ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शांति भंग के मामले में हरभजन सिंह और कुलदीप सिंह और जसवीर सिंह शामिल हैं।
दूसरे मामले में बांडा कॉलोनी चौकी प्रभारी एएसआई कालूराम ने चक 9 एलएसएम में झगड़ा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें भजनलाल और जोगेंद्र सिंह शामिल हैं। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

No comments