Breaking News

बंकर में ले किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिले में सीमावर्ती हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में सेना के एक बंकर में रात्रि के समय 14- 15 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित गति से जांच पड़ताल करते हुए दुष्कर्म करने के आरोपी 19 वर्षीय युवक गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को अदालत में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना 31 मई -1 जून की रात की है।

No comments