Breaking News

राज्यपाल बोले: पंडित दीनदयाल ने कभी कोई परीक्षा ऐसी नहीं दी

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने कहा कि मेवाड़ की धरती शूरवीरों की धरती है। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की धरती ने देश और धर्म के लिए बलिदान दिया है। वे गुरुवार रात को उदयपुर में भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानव दर्शन-हीरक जयंती समारोहÓ में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल बागड़े ने पंडित उपाध्याय के जीवन के कई प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख किया, जिसमें उनकी असाधारण मेधा, गरीबों के प्रति उनका प्रेम और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा शामिल है।

No comments