थार की टक्कर से 200 मीटर दूर गिरा बाइक सवार
जयपुर के चाकसू में नेशनल हाईवे-52 पर थार गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर 200 मीटर दूर गिरा। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद थार सवार मौके पर गाड़ी छोडकऱ फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा चाकसू थाना इलाके में टिगरिया चौराहे पर गुरुवार शाम 6 बजे हुआ। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें थार की टक्कर से बाइक सवार उछलता नजर आ रहा है।

No comments