Breaking News

अब आम यात्रियों को तत्काल टिकट आसानी से मिलेगा



रेलवे का नया नियम, आधार ओटीपी से बुक होंगे टिकट; धांधली कम होगी
नई दिल्ली। अगर आप भी ट्रेन के तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं और हर बार 'नो टिकट एवेलेबलÓ दिखाता है, तो अब तत्काल टिकिट बुक करने की समस्या कम होने वाली है। रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव करने जा रही है।
जल्द ही टिकट बुकिंग के वक्त ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा इस नियम से जरूरतमंद और असली यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।

No comments