Breaking News

श्री गुरु हर गोबिन्द साहिब का अवतार दिहाड़ा मनाया

श्रीगंगानगर में गुरूद्धारा श्री गुरू नानक प्याऊ 2 एलएल धालेवाला स्थित श्री गुरू हर गोबिन्द साहिब जी महाराज का 17वां अवतार दिहाड़ा 10 से 12 जून तक मनाया गया।
सेवादार हरदयाल सिंह मेहता ने बताया कि 10 जून से शुरू हुए श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग 12 जून वीरवार को प्रात: 10 बजे डाला गया। उपरांत दिवानहाल में कीर्तन दरबार सजाया गया। वीरवार को गुरूनानक गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को स्टेज पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समागम में मिस्सी रोटी, लस्सी, प्याज, अचार, मीठे चावल व जलजीरा का अटूट लंगर बरताया गया। 

No comments