राजकीय चिकित्सालय में लंगर बांटा
श्रीगंगानगर के पदमपुर रोड अमृत विहार कालोनी स्थित गुरुद्वारा धन धन भाई मंझ जी की ओर से शुक्रवार सुबह सूरतगढ़ रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को लंगर वितरित किया गया।
गुरूद्वारा सेवादारों की ओर से अब सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक सरकारी अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए उनके परिजनों के लिए दलिया व खिचड़ी का लंगर बरताया जाएगा।

No comments