Breaking News

ट्रैक्टरों सहित कलेक्ट्रेट पर डेरा डालेंगे किसान




श्रीगंगानगर क्षेत्र की गंगनहर में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का गंगासिंह चौक पर धरना 12 वें दिन भी जारी रहा। किसान मज़दूर व्यापारी संघर्ष समिति ने आज बैठक करने के बाद बताया कि 30 जून को किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर डेरा डालेंगे। किसानों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर गंगानगर पहुंचने का आह्वान किया गया है।
उन्होंने विगत 24 जून को हुई जिला प्रशासन के साथ कोई वार्ता मिले आश्वासन को पूरी तरह से लागू नहीं करने का आरोप लगाया। जिला कलेक्टर ने आश्वस्त किया था कि पानी चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सिंचाई विभाग, पुलिस जाब्ते के साथ पंजाब में तीन दिन तक रहेगा लेकिन अभी भी सिंचाई विभाग की टीम पंजाब नहीं गई।

No comments