यातायात सुधार के लिए रोड कट्स बंद करें पीडब्ल्यूडी और ट्रैफिक पुलिस: जिला कलक्टर
श्रीगंगानगर में शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस को रोड कट्स बंद करने के निर्देश दिए।
सुखाडिय़ा सर्किल के सौंदर्यकरण और ट्रैफिक लाइट व्यवस्था पर चर्चा करते हुए नगर विकास न्यास को कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया। चहल चौक, मीरा चौक और किसान चौक पर भी ट्रैफिक लाइट्स शुरू करने के निर्देश दिए गए।
सड़क किनारे सूखे पेड़ों की कटाई, पौधरोपण, बाल वाहिनियों का संचालन, वाहन चालकों की कार्यशालाएं और नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मुद्दों पर भी संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए।

No comments