Breaking News

राजकीय स्कूलों में जुलाई से लगेंगे नेत्र परीक्षण शिविर



राजस्थान में स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की दिशा में एक अहम पहल करते हुए जुलाई माह में सभी राजकीय विद्यालयों में नेत्र परीक्षण शिविर लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने की। बैठक में बताया गया कि शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले इन शिविरों में न सिर्फ विद्यार्थियों, बल्कि विद्यालय परिवहन सेवा से जुड़े चालकों (ड्राइवरों) की भी आंखों की जांच नि:शुल्क की जाएगी।

No comments