ईद-उल-अजहा कल:सुबह 7 बजे होगी मुख्य ईदगाह में नमाज; तैयारियां पूरी
ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर झुंझुनूं में जबरदस्त उत्साह है। जिलहिज्जा माह की 10वीं तारीख यानी 7 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया जाएगा। शहर की मुख्य ईदगाह में सुबह 7 बजे सामूहिक नमाज अदा की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शरीक होंगे। शहर काजी शफी उल्लाह सिद्दीकी नमाज अदा करवाएंगे।
ईद से एक दिन पहले शहर की शहीदान चौक स्थित पारंपरिक बकरा मंडी में शुक्रवार को खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
ईद से एक दिन पहले शहर की शहीदान चौक स्थित पारंपरिक बकरा मंडी में शुक्रवार को खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

No comments