Breaking News

धौलपुर एसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए कड़े निर्देश



अवैध खनन, यातायात नियम और पॉक्सो मामलों पर विशेष फोकस
धौलपुर के पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने कलेक्ट्रेट सभागार में क्राइम मीटिंग ली। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी ने वृत्ताधिकारियों और थानाधिकारियों से आमजन की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली।
मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। सरकारी कर्मचारियों पर हमले के मामलों में सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। थाना स्तर के टॉप-10 अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए।

No comments