Breaking News

राजस्थान को मिली 10 राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं की मेजबानी

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सत्र 2025-26 में राजस्थान को 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में 10 खेलों की मेजबानी सौंपी है। ये आयोजन अक्टूबर से जनवरी तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में होंगे।
शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद पानेरी ने बताया कि प्रतियोगिताएं 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए होंगी। प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग मिलकर पांच-पांच खेलों का आयोजन करेंगे। 

No comments