Breaking News

शिलोम के घर से मिले सोनम का लैपटॉप और गहने

इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच में जुटी शिलॉन्ग पुलिस की एसआईटी एक बार फिर मध्यप्रदेश में है। टीम आरोपियों को फ्लैट किराए पर देने वाले कॉन्ट्रेक्टर-ब्रोकर शिलोम जेम्स को लेकर उन सभी जगहों पर दबिश दे रही है, जहां मामले से जुड़े सबूत मिलने की संभावना है।
एसआईटी की टीम ने शिलोम जेम्स के इंदौर स्थित घर और रतलाम स्थित ससुराल में तलाशी ली थी। शिलोम के घर से सोनम का लैपटॉप, गहने और पेनड्राइव जब्त किए गए हैं। 

No comments