पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत आज रात जोधपुर आएंगे
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 24 जून से 28 जून 2025 तक जोधपुर के दौरे पर रहेंगे। इसके तहत मंगलवा शाम 5:45 बजे जयपुर से शालीमार मालानी एक्सप्रेस से रवाना होंगे और रात 10:55 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। यहां वे बुधवार को कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
26 जून को गहलोत बासनी सेकंड फेस स्थित जगशांति ऑडिटोरियम में मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की 42वीं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

No comments