Breaking News

भंवरगढ़-नाहरगढ़ मार्ग पर बरनी नदी की पुलिया बही, 34 पशुपालकों का रेस्क्यू किया

बारां क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बरसात के चलते भंवरगढ़-नाहरगढ़ मार्ग स्थित बरनी नदी की पुलिया तेज बहाव में बह गई। इसके कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। साथ ही विद्युत विभाग की आपूर्ति लाइन भी बह गई। इसके कारण कस्बे सहित क्षेत्र के सभी गांवों की आपूर्ति भी ठप हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मध्यप्रदेश में तेज बरसात के कारण बरनी नदी की पुलिया के ऊपर पानी आ गया। दबाव अधिक होने के कारण तेज बहाव में पुलिया, 123केवी बिजली लाइन बह गई।

No comments