किसान आंदोलन: आंशिक बंद रहा श्रीकरणपुर
गंगनहर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए श्रीगंागनगर में चल रहे आंदोलन के समर्थन में कस्बे का बाजार आज दोपहर 1 बजे तक बंद करने का आह्वान किया गया था परन्तु इसका यहां कोई असर दिखाई नहीं दिया। इक्का-दुक्का-दुकानों के छोडकऱ सुबह 11 बजे सामान्य दिनों की तरह बाजार खुल गया। बाजार में सब्जी, मनियारी, कपड़े आदि की दुकानें रोजाना की तरह की खुली हालांकि बंद के समाचारों के चलते ग्राहकी अपेक्षाकृत कम रही।

No comments